गैरतगंज: वनपाल-वनरक्षक निलंबित, 30 पेड़ों की अवैध कटाई मामले में कार्रवाई
रायसेन जिले अंतर्गत गढ़ी वन परिक्षेत्र की मुड़ियाखेड़ा बीट के आरएफ क्रमांक-30 में 29 जून की रात हुई सागौन के 30 बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित बीट के वनपाल अनुराग रघुवंशी और वनरक्षक सूरज विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पर जंगल की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। सोमवार