खागा: हाकिमपुर खंतवा में दरवाजे के पास बकरी जाने पर दबंग पड़ोसी ने की मारपीट, महिला सहित 5 घायल, खखरेडू का मामला
फ़तेहपुर जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र के हाकिमपुर खंतवा में पड़ोसी के दवारजे बकरी जाने पर दबंग पड़ोसी ने मारपीट। मारपीट के दौरान महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलो को नजदिकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दो की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना के बाद फोर्स मामले की जांच पड़ताल कर कार्यवाही में जुट गई है