नवगछिया: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो घायल
नवगछिया। बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के पास रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से नारायण रजक घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक तेजस कुमार भी गिरकर घायल हो गया। दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया।