गुण्डरदेही: कमरौद में तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, दंपती घायल; दो दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई
गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद चौक के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। घायलों का इलाज कराने के बाद परिजनों ने दो दिन बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।