इंद्रगढ़: जयनगर पावर हाउस के पास मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार युवक हुआ घायल
इन्द्रगढ़ क्षेत्र के जयनगर पावर हाउस के पास ट्रैक्टर ने पीछे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। पुलिस अनुसार रूप सिंह पुत्र भंवरलाल गुर्जर निवासी बाबई मोटरसाइकिल में लालपुरा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर बाबई जा रहा था। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हुआ।