शाहबाद: शाहाबाद के राजपुर कोटरागढ़ जंगल में भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Shahbad, Baran | Apr 27, 2026 जानकारी सोमवार सुबह 9 बजे मिली शाहाबाद क्षेत्र के राजपुर स्थित कोटरागढ़ माताजी मंदिर के पीछे जंगल में बीती रात्रि भीषण आग लग गई। आग ने तेजी से फैलते हुए कई प्रजाति के छोटे-छोटे पौधों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हरियाली को भारी नुकसान हुआ। सूचना मिलते ही फॉरेस्टर सुरेश कुमार सहरिया सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।