सिसई: संसद घेराव के लिए सिसई प्रखंड के युवा कांग्रेसी पहुंचे दिल्ली, किया प्रदर्शन
Sisai, Gumla | Jun 28, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के बघनी निवासी कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष आजाद अंसारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह व अन्य साथी सिसई प्रखंड से दिल्ली में संसद घेराव में पहुंचे।वे युवा कांग्रेस पदाधकारियों के साथ शामिल हुए।उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन बीवी के आह्वान पर नीट परीक्षा में धांधली के विरुद्ध उनका प्रदर्शन है।