लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पटरंगा थाना क्षेत्र के रानीमऊ चौराहा पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्रसिद्ध गुप्ता स्वीट्स एंड नमकीन भंडार के समोसे में खनखजूरा निकल आया। जानकारी के अनुसार, मथुरा का पुरवा गांव निवासी अंबरेश कुमार गुरूवार शाम 5 बजे होटल से समोसे खरीदकर घर ले गए थे। जब परिवार संग समोसा खाने बैठे तो एक समोसे के अंदर से बड़ा खनखजूरा निकला।