बागपत: अमीनगर सराय के 132 KV विद्युत उपकेंद्र पर बंदरों की उछल कूद से कैपेसिटर में लगी आग
Baghpat, Bagpat | Jun 30, 2026 मंगलवार की सुबह करीब साढे सात बजे जनपद बागपत के अमीनगर सराय के 132 KV विद्युत उपकेंद्र पर बंदरों की उछल कूद के कारण कैपेसिटर में आग लग गई। आग लगते ही बिजलीघर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सीजन ड्यूटी पर तैनात फायर सर्विस (एफएस) बागपत की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।