फुल्लीडूमर: खेसर पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी, भागलपुर रेफर
फुल्लीडुम प्रखंड के खेसर रामपुर मार्ग में पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार की बीती रात करीब 9:00 बजे पिकअप की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए। जख्मी दोनों बाइक सवार शंभूगंज पकरिया गांव के 45 वर्षीय सुमन कुमार एवं 42 वर्षीय हेमंत कुमार सिंह को पेट्रोल पंप के कर्मियों की सूचना पर खेसर पुलिस ने इलाज के लिए फुल्लीडुमर अस्पताल में भर्ती कराया