पीपराप्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को भव्य मेला का आयोजन किया गया।मेला का उद्घाटन पुनपुन उद्गम स्थल विकास समिति के उपाध्यक्ष सह समाजसेवी विकास तिवारी, पीपरा थाना के एएसआई सद्दुक अंसारी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।पुनपुन उद्गम स्थल कुंड की ख्याति झारखंड, बिहार सहित कई अन्य राज्यों तक फैली है