बक्सर: समाहरणालय में मनरेगा में धांधली पर सांसद ने अधिकारियों को लगाई क्लास, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Oct 19, 2024 बक्सर समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक पूरे दिन हुई. जिसकी अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय सांसद सुधाकर सिंह ने सर्वप्रथम विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन का मुआयना किया. इसके बाद सभी विभागों से संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.