चंदवा प्रखंड समेत ग्रामीण इलाकों में मकर संक्रांति का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा।त्यौहार को लेकर शहर में चहल पहल बढ़ गई है।पंडित गोपाल वैद्य ने मंगलवार की शाम करीब चार बजे बताया कि 15 जनवरी को सूर्य मकर रेखा में गुरुवार की सुबह संक्रमण काल में प्रवेश कर रहा है।