कटनी ग्रामीण: देवरी रेलवे गेट पर जाम, ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति बनी बड़ी समस्या
कटनी–दमोह मुख्य मार्ग पर स्थित देवरी रेलवे गेट इन दिनों भारी जाम और अव्यवस्था का केंद्र बन गया है। यहां रोजाना लगने वाले लंबे जाम से आमजन के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे गेट बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है