बदायूं: अल्लाहपुर नगरिया गांव में पेड़ पर लटका मिला एक व्यक्ति का शव, परिजनों ने पत्नी और आशिक पर हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Oct 30, 2025 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के अल्लाहपुर नगरिया गांव के रहने वाले 50 वर्षीय कालीचरन पुत्र जगन्नाथ का गांव के पास शव पेड़ पर लटका मिला। परजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी मीरा झगड़ कर अपने प्रेमी के साथ हिमाचल चली गई। उसके बाद वह नहीं लौटी। अभी थोड़े दिन पहले ही वह घर पर लौटी और पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद वह कहीं चली गई।