बलौदा: पशु सखियों ने दूध संग्रहण केंद्र बलौदा क्षेत्र का किया भ्रमण, हेल्प प्रोग्राम के तहत 30 पशु सखियों को दी जा रहीं
जांजगीर के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में ए हेल्प प्रोग्राम के तहत जिले के 30 पशु सखियों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पशु सखी दीदियों को बलौदा क्षेत्र के दूध संग्रहण केंद्र और डेयरी का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में जिले बलौदा समेत अकलतरा, पामगढ़, नवागढ़ और बम्हनीडीह आदि पांच विकासखंड के बिहान की 30 पशु सखियों को शामिल।