विदिशा नगर: वनस्टाप सखी सेंटर के सालभर के कार्यो की सोमवार दोपहर कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर सहित अन्य अधिकारीयो ने की समीक्षा,5040 को लाभ
सोमवार को कलेक्ट्रेट में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य द्वारा वन स्टॉप सखी सेंटर के 1 साल के कार्यों की समीक्षा की गई। बताया गया की 2018 से प्रारंभ हुए वन स्टाफ की केंद्र में अब तक 5040 महिलाओं को हिंसा और अन्य कारण के चलते न्याय और मदद दिलाई गई है। एक ही स्थान पर कई प्रकार की सुविधा पीडित महिलाओं को मिल रही है।