चौमूं: चोंमू उपखंड क्षेत्र की सामोद थाना पुलिस ने एक फैक्ट्री से चोरी के मामले में फरार चल रहे ₹1000 के इनामी बदमाश को पकड़ा
Chomu, Jaipur | Jun 5, 2024 चोंमू उपखंड क्षेत्र की सामोद थाना पुलिस ने एक फैक्ट्री से चोरी के मामले में फरार चल रहे ₹1000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। थानाधिकारी धर्म सिंह गुर्जर ने बताया कि थाना क्षेत्र के झीड़ा गांव स्थित बायोगैस एनर्जी लिमिटेड कंपनी से चोरी के मामले में फरार चल रहे ₹1000 के इनामी बदमाश अंतर राज्यीय गिरोह के शातिर बदमाश कादीर को पकड़ा है।