मौदहा: मौदहा कस्बे में युवक नाले में गिरा, पहचान नहीं बता सका, नशे में होने की आशंका
मौदहा कस्बे में एक युवक गहरे नाले में गिर गया, जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। युवक अपनी पहचान नहीं बता सका, जिससे उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं। मामला मौदहा कोतवाली कस्बे का है। मंगलवार दोपहर गांधी विद्यालय रोड तिराहे के पास एक युवक गहरे नाले में गिर गया और मलबे में फंस गया।