हज़ारीबाग: रामनवमी 2026: हजारीबाग में हाई अलर्ट, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की!
रामनवमी 2026 को लेकर हजारीबाग प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और एसपी अंजनी अंजन ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, बैरिकेडिंग और लाइटिंग की समीक्षा की। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करते हुए मेडिकल टीम, बाइक एम्बुलेंस और 24×7 अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।