शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर सिंह ठाकुर को मंडल शाहपुर किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर आतिशबाजी की ओर मिठाई बांटी।इस मौके पर मंडल शाहपुर के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता लाल सिंह,युवा नेता प्रणव शर्मा ने कहा वीर सिंह को मेहनत और समर्पण से उपलब्धि हासिल हुई है।