बलरामपुर: नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी के माल के साथ चोर को किया गिरफ्तार, बरामद हुए 1 घरेलू सिलेंडर और 1 इलेक्ट्रॉनिक कांटा तराजू
रविवार 1 जून शाम 5:00 बजे नगर कोतवाली के पुलिस ने चोरी की गई माल के साथ काशीराम पुत्र स्वर्गीय कनमुन निवासी बंदरी जोत सुखिया थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को महिनवा बाग के पास से गिरफ्तार किया है जिनके पास से एक घरेलू इंडियन गैस सिलेंडर और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू काटा बरामद किया है जिनको गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेजा गया है