अगिआंव: अजीमाबाद पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधी को करबासिन गांव मोड़ से किया गिरफ्तार
Agiaon, Bhojpur | Apr 26, 2024 अजीमाबाद पुलिस ने करबासिन गांव मोड़ के पास से हथियार के साथ दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी तारचक गांव निवासी दीपनारायण यादव उर्फ जाटा यादव व सुनु कुमार है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि सकडी नासरीगंज स्टेट हाईवे पर चेकिंग के दौरान दोनो अपराधी को भागने के क्रम में गिरफ्तार किया गया। दोनो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे।