बिरसिंहपुर: सभापुर पुलिस ने मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक कर दिए निर्देश।
सभापुर पुलिस ने मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक कर दिए निर्देश। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर सभापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जहां सभापुर थाना प्रभारी निरीक्षक शंखधर द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर शांति सौहार्द व भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई जहां हिंदू मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे