काको प्रखंड अंतर्गत भेलावर मोड़ पर दो बाईकों में जोरदार टक्कर के बाद एक बाईक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घायलों में जहानाबाद होरीलगंज के निवासी अनुज चौधरी एवं मखदुमपुर के निवासी पन्नालाल चौधरी हैं। घायलों में बताया कि हम दोनों अपने रिश्तेदार के यहां पंचयती करने जा रहे थे।