फूलपुर: कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, गूंजे देशभक्ति के नारे
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर क्षेत्र के एक विद्यालय में आज रविवार के दिन सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक श्रद्धांजलि एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके साहस और बलिदान को याद किया गया छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।