नौतनवा: भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 531/6 के पास से तस्करी का चप्पल बरामद
सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी जोगियाबारी के जवानों ने गश्त के दौरान बुधवार को भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 531/6 के पास से तस्करी के उद्देश्य से लाये जा रहे चप्पल को बरामद कर अग्रिम कार्यवाही हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है। इस संबंध में कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने बताया कि बरामद सामान को अग्रिम कार्रवाई हेतु नौतनवां कस्टम को सौंप दिया है।