चक्रधरपुर प्रखंड स्थित केरा गांव में प्रसिद्ध मां केरा मेला को लेकर बुधवार देर रात शुभ घट लाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिसके साथ ही मेला का शुभारंभ हो गया। शुभ घट को गांव का भ्रमण करने के पश्चात केरा गांव स्थित माता भगवती मंदिर पहुंचा।