घाघरा: घाघरा मुख्यालय सहित कई पूजा पंडालों और घरों में महानवमी पर कन्या भोज का आयोजन
Ghaghra, Gumla | Oct 1, 2025 घाघरा प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांवों में महानवमी के अवसर पर परंपरागत रूप से हवन व पूजन के बाद कन्या भोजन का आयोजन किया गया। विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों तथा श्रद्धालुओं के घरों में भक्तों ने विधिवत रूप से नौ कन्याओं और एक भैरव स्वरूप बालक को आमंत्रित कर पूजा-अर्चना के उपरांत भोजन कराया। सुबह से ही पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।