आगरा: खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ थाना न्यू आगरा पुलिस ने की कार्यवाही,24 व्यक्तियों को पकड़ कर लाया गया थाने
Agra, Agra | Feb 22, 2024 पुलिस कमिश्नरेट आगरा के द्वारा शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है, जिसमें खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ थाना न्यू आगरा पुलिस ने अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत 24 ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जो खुले में शराब पी रहे थे, इन्हें गिरफ्तार करके थाना न्यू आगरा पर लाया गया है, जहां इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।