हाजीपुर: हाजीपुर के पुलिस केंद्र में सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया के चौथे दिन प्रक्रिया प्रारंभ
वैशाली पुलिस मुख्यालय से प्रेस रिलीज जारी करके शुक्रवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे बताया गया। सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया के चौथे दिन पुलिस केंद्र, हाजीपुर में योगदान देने हेतु पहुंचे अभ्यर्थियों की सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है।