कोलायत: रॉयल्टी नाके पर खूनी संघर्ष, हथियारों से लैस बदमाशों का तांडव, पुलिस ने दबोचा, गजनेर थाने में मामला दर्ज
गजनेर थाना क्षेत्र के मोखा रॉयल्टी चेक पोस्ट पर बीती रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब हथियारों से लैस बदमाशों के एक गुट ने नाके पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने न केवल अवैध तरीके से रॉयल्टी चोरी की, बल्कि विरोध करने पर कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर नकदी लूट ली। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।