11 जनवरी को प्रस्तावित जन जागरण यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार दोपहर एक बजे ग्राम खेरिया जागीर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के अधिक से अधिक लोगों को यात्रा में शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। बताया गया कि जन जागरण यात्रा जिले की समस्त विधानसभाओं में भ्रमण करेगी।