पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार में दहेज का बकाया 70 हजार रुपए नहीं मिलने पर एक नवविवाहित को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। कई दिनों तक रांची रिम्स में इलाज चलने के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। डेड बॉडी के साथ परिजन तरहसी थाना पहुंचे और पति पवन कुमार और ससुर महेंद्र राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया।