चंदेरी: "चंदेरी में साइबर सुरक्षा का पाठ, 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक"
चंदेरी में पुलिस मुख्यालय भोपाल के 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत उत्कृष्ट विद्यालय में गुरूवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस प्रशासन ने गुरूवार को शाम लगभग सात बजे बताया इस दौरान थाना चंदेरी पुलिस ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर करने के खतरे और सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के तरीकों की जानकारी दी।