आबादी के बीच से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट होने से नीचे स्थित एक मकान में भारी नुकसान हो गया। हादसे के दौरान घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। बताया जा रहा है कि तेज करंट के प्रभाव से घर की पूरी लाइट फिटिंग के तार जल गए।