पीलीभीत: मुरैनियां गांधी नगर में तेंदुए और बाघ की दहशत से ग्रामीण सतर्क, नर्सरी व पुरानी डौल की कराई सफाई
पीलीभीत जिले के ग्राम मुरैनियां गांधी नगर में तेंदुए और बाघ के बढ़ते आतंक को देखते हुए ग्रामीणों ने जनजागरूकता अभियान चलाकर सफाई कार्य शुरू कराया। गांव के पास जंगल जैसी बनी नर्सरी को जुतवाकर साफ कराया गया, ताकि जंगली जानवरों का ठिकाना समाप्त हो सके। नर्सरी के किनारे विजय सिंह, शीलू और अरविंद शुक्ला आदि के खेतों तक जाने वाली सड़क के पास स्थित है।