तारानगर: चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर सादुलपुर हड़याल दुधवा खारा के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण डोकवा स्टेशन पर रेलसेवाएं नहीं ठहरेंगी
रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड के मध्य दुधवाखारा-हड़याल.डोकवा-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ऑटोमेटिक सिंगनलिग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम ने बताया गाड़ियां डोकवा ठहराव नही करेगी।