राम मंदिर के बाद अब बुद्धेश्वर मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर के एक सेवादार ने मंदिर के कई छोटे-बड़े घंटे चोरी कर बैग में भर लिए।
स्थानीय लोगों को शक होने पर बीच बाजार में बैग की जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मंदिर के घंटे बरामद होने का दावा किया गया। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और पुलिस को सूचना दी गई। बुद्धेश्वर मंदिर लखनऊ में दुबग्गा चौराहे के पास स्थित है