मैहर: स्टेट बैंक चौराहा बना जाम का अड्डा, ठेलों और अतिक्रमण से राहगीर परेशान।
मैहर। शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण चौराहों में शामिल स्टेट बैंक चौराहा इन दिनों जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सड़क किनारे लगे ठेलों, बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। दिनभर लगने वाले जाम से आम नागरिकों, छात्रों, कर्मचारियो के साथ व्यापारियों आये दिन हो रहे परेशान।