मांगरौल: मांगरोल दशहरा मैदान परिसर में विधि विधान के साथ भगवान श्रीराम के बाण से हुआ रावण दहन
Mangrol, Baran | Oct 2, 2025 मांगरोल दशहरा मैदान परिसर में रावण दहन विधि विधान के साथ भगवान श्रीराम के बांण से रावण दहन हुआ। गुरुवार रात 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार रावण दहन के बाद रावण चौक पर सभी देव विमानों की महा आरती की गई। नगर पालिका माँगरोल द्वारा भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन हुआ। विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन मय जाप्ता मौजूद रहा।