बेरमो: हत्या-डकैती से दहशत में बोकारो, राज्यपाल से कड़ी कार्रवाई की गुहार
Bermo, Bokaro | Jun 8, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के नावाडीह JLKM प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार दोपहर 1 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर बोकारो में बढ़ते अपराधों पर ज्ञापन सौंपा। विधायक प्रतिनिधि सूरज पांडेय, महासचिव कुणाल महतो, सचिव टिंकू शर्मा, अमन रवि और वार्ड पार्षद विनोद चौहान शामिल रहे।ज्ञापन में हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती, रंगदारी और अवैध गतिविधियों पर चिंता जताई गई।