गिरिडीह: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत नया परिसदन भवन में कांग्रेस की प्रेसवार्ता आयोजन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत शनिवार को 2 बजे गिरिडीह के नया परिसदन भवन में कांग्रेस की प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया ने की। इस दौरान नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।