बदनावर। नगर समेत अंचल में मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत और आधुनिक दोनों तरह की गतिविधियां देखने को मिलीं। सुबह से ही आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सज गया। विशेष रूप से श्री लक्ष्मी गोशाला में सुबह 8 बजे से ही लोगों का आना जाना शुरु हो गया था।