राघोगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को पकड़ा है। 26 अक्टूबर को थाना प्रभारी ने बताया, 25, 26 अक्टूबर 2025 की रात सूचना पर किला घाटी रोड से तस्कर मोहर सिंह बंजारा निवासी धीरदेह थाना राघोगढ़ को गिरफ्तार किया है। प्लास्टिक की दो केनो में 67 लीटर अवैध कच्ची शराब और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है।