बकानी: बकानी क्षेत्र के करल गाँव के मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल बच्चे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
बकानी क्षेत्र के करल गाँव के मोड पर कुछ दिनों पूर्व हुई हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल विकास उम्र 5 वर्ष की आज रविवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइको की हुई आमने-सामने भिड़ंत में 5 महिला पुरुष व 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनमें से गंभीर घायल आशा की पहले ही मौत हो गई थी। बकानी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया।