बकानी: बकानी कस्बे मैं जलझूलनी एकादशी पर्व पर देव विमानो की निकाली गई भव्य शोभायात्रा पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नागर ने की आरती
बकानी कस्बे में आज शनिवार को जलझूलनी एकादशी पर्व पर देव विमान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के सभी देव विमान एकत्रित होकर बकानी कस्बे के बस स्टैंड पहुंचे जहां पर अखाड़े के युवाओं द्वारा हैरतअंगेज कारनामें दिखाए गए। दात्या स्थित खेल मैदान में बकानी सरपंच, तहसीलदार, थाना प्रभारी व पूर्व संसदीय सचिव नरेंद्र नगर द्वारा देव विमान का स्वागत कर आरती की गई ।