बकानी: रटलाई क्षेत्र के गुराड़खेड़ा गांव में उजाड़ नदी में बहे युवक का मिला शव, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
रटलाई क्षेत्र के गुराड़खेड़ा गाँव में आज शनिवार को उजाड़ नदी में मिले युवक का शव मिल गया। गुरुवार शाम को साप्ताहिक घाट से वापस गाँव लौटते समय क्षतिग्रस्त पुलिया को पर करने के दौरान गुराड़खेड़ा गाँव निवासी मांगीलाल भील पुत्र कालू लाल उम्र 30 वर्ष नदी में बह गया। जिसका शव आज रघुनाथपुरा गाँव के निकट बने एनीकट में मिला। रटलाई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।