आगरा: छत्ता पुलिस ने एक युवक को दी थर्ड डिग्री, युवक के पैर के अंगूठे का उखाड़ा नाखून, जीवनी मंडी चौकी इंचार्ज निलंबित
थाना छत्ता क्षेत्र स्थित जीवनी मंडी चौकी में पुलिस की पिटाई का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसके पैरों के तलवों में डंडों से मारपीट की गई और अंगूठे का नाखून उखाड़ दिया गया, जिससे वह चलने में असमर्थ हो गया। शांति भंग में चालान कर मोबाइल व 1800 रुपये भी नहीं लौटाए गए। शिकायत पर डीसीपी सिटी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर जांच शुरू कराई है।