रीठी: रीठी में माला मौसी की भूख हड़ताल खत्म मांगो पर मिला आश्वासन एक सप्ताह में कार्यवाही होगी प्रभारी बीएमओ ने दिलाया भरोसा
Rithi, Katni | Jun 4, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने भूख हड़ताल पर बैठीं माला मौसी की मांगों पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन हरकत में आया 24 घंटे बाद प्रभारी बीएमओ ने उनसे चर्चा की और घंटों की समझाई के बाद एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हो गई।